लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सात विधानसभा चुनाव के नतीजे भले ही दस नवंबर को आएंगे, लेकिन नतीजों से पहले रुझान मिलने लगा है। इंडिया टुडे के लिए एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में संभावित विजेताओं और पराजितों के बारे में जानकारी मिली है।
इसके एग्जिट पोल के अनुसार उत्तर प्रदेश के नतीजों में भाजपा ही बढ़त पर है। भाजपा को 37 प्रतिशत तथा समाजवादी पार्टी को 27 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है। इसका मतलब भाजपा को 5-6 सीट तथा समाजवादी पार्टी को 1-2 सीट मिलने का अनुमान है। सात में से छह सीट सत्ता पर काजिब भारतीय जनता पार्टी के पास है, एक पर समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की थी। सात सीटों का परिणाम प्रदेश में होने वाले शिक्षक एमएलसी तथा पंचायत चुनाव पर भी असर डालेगा।
कोरोना संक्रमण काल में विधानसभा उप चुनाव पहला बड़ा चुनाव है। इसमें जनता ने तमाम बंदिशों के साथ अपने अधिकार का प्रयोग किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी सात विधानसभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशियों के पक्ष में एक-एक जनसभा की थी। इनके साथ ही समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती की भी प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। सपा ने बुलंदशहर की सीट सहयोगी दल राष्ट्रीय लोकदल को सौंपी है। जबकि जिसमें एक साथ कई दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।