चंडीगढ़: हरियाणा के नगर निकायों के चुनाव 27 दिसंबर को होंगे और नतीजे 30 दिसंबर को आएंगे। राज्य चुनाव आयुक्त दलीप सिंह ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नामांकनपत्र 11 से 16 दिसंबर तक दाखिल किए जाएंगे।
अंबाला, पंचकूला और सोनीपत में नगर निगम के सभी वार्डो के मेयर और सदस्य के लिए चुनाव होंगे और रेवाड़ी, सांपला, धारूहेड़ा (रेवाड़ी) और उकलाना (हिसार) में नगर परिषद के अध्यक्ष और सदस्य के लिए भी चुनाव होंगे।
इसके अलावा, इंद्री (करनाल), भूना (फतेहाबाद), राजौंद (कैथल), फतेहाबाद और सिरसा में नगर समिति में उपचुनाव के लिए भी अधिसूचना जारी की गई है।
उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता गुरुवार से लागू हो गई है।
--आईएएनएस
आरएचए/एसजीके