Bigg Boss 11: विकास और हिना करा रहे हैं अर्शी-हितेन का ‘तलाक’, घर में चालू हाई-वोल्टेज ड्रामा
बिग बॉस के घर में मंगलवार के एपिसोड में घरवाले एक दूसरे पर एक से बढ़कर एक आरोप लगाते हुए नजर आए। बिग बॉस के दिए गए कार्य में पूरे घर का माहौल कोर्टरूम की तरह बनाया गया। इस दौरान इस कोर्ट में दो जज बनाए गए पहली सपना और दूसरी बंदगी। वहीं अर्शी खान और हितेन तेजवानी को ऐसा पति-पत्नी बनाया गया जो एक दूसरे से तलाक चाहते हैं। इसमें अर्शी का वकील विकास को बनाया गया और हितेन की वकील के रूप में हिना नजर आईं। घर में शिल्पा को अर्शी की मां विकास को वकील और अर्शी का भाई, साथ ही पुनीश को अर्शी के छोटे भाई के रूप में दिखाया गया।
वहीं हितेन के परिवार में आकाश, प्रियांक उनके भाई बनते हैं। हिना खान हितेन की बहन बनती हैं। अब कोर्ट में हितेन की वकील हिना और अर्शी के वकील विकास आमने-सामने आते हैं। इसके चलते एक दूसरे पर आरोपों का सिलसिला चालू होता है। इसके चलते हिना खान अर्शी पर सबसे पहला आरोप लगाती हैं कि अर्शी हितेन पर डोरे डालती हैं। इतना ही नहीं हिना खान ने कहा कि वह प्रियांक से भी फ्लर्ट करती हैं। इस पर अर्शी भी पलट कर जवाब देती हैं।
वह कहती हैं कि प्रियांक रात में खुद उनके पास आते थे। वह आने के लिए नहीं कहती थीं। इधर, हिना कहती हैं कि अर्शी और मां शिल्पा दोनों मिलकर हितेन को बहुत परेशान भी करते हैं। वह उनकी बैक पर भी हिट करते हैं और हंसते हैं। हिना और प्रियांक अर्शी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं इसके बाद अर्शी का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ जाता है। इसके चलते अर्शी घर में खूब शोर करती हैं। वहीं वह प्रियांक को धमकाती भी हैं कि वह अगर मेरे पास आया तो वह उन्हें जूता मारेंगी। इसके बाद विकास और शिल्पा अर्शी को शांत कराने की कोशिश करते हैं।
Media
Arshi Khan ke gusse ka kahar phir barsega @ipriyanksharmaa par! Dekhiye #BB11 aaj raat 10:30 PM!https://t.co/sWfllia2QX pic.twitter.com/NGaD9xGiSn
— Bigg Boss (@BiggBoss) November 21, 2017